इंस्टॉल से HTTPS रीडायरेक्ट तक
02 अक्टूबर 2026
हमारे सभी होस्टिंग प्लान में मुफ़्त SSL शामिल है और वह डोमेन जुड़ते ही अपने-आप लग जाता है। ब्राउज़र में ताले का निशान दिखे तो SSL चालू है।
SSL/TLS Status खोलें, अपना डोमेन चुनें और Run AutoSSL दबाएँ। कुछ मिनट में सर्टिफ़िकेट जारी हो जाता है। ख़रीदा हुआ सर्टिफ़िकेट हो तो SSL/TLS → Install में CRT और KEY पेस्ट करें।
WordPress में Settings → General में दोनों URL को https:// कर दें। दूसरी साइटों के लिए .htaccess में HTTP से HTTPS का रीडायरेक्ट नियम जोड़ें।
अगर ताला नहीं दिखता, तो पेज पर अब भी http:// वाली इमेज या स्क्रिप्ट हो सकती हैं। उन्हें https:// में बदलें।
कई सबडोमेन हों तो Wildcard लें। कंपनी वेरिफ़िकेशन चाहिए तो बिज़नेस (OV) सर्टिफ़िकेट चुनें।
आज ही भारतीय वेब होस्टिंग के साथ शुरू करें — 30 दिन की मनी-बैक गारंटी।
🛡 30 दिन मनी-बैक गारंटी
⚡ तुरंत सेटअप
🎧 24/7 हिंदी सपोर्ट